चाहते हैं बनी रहे सुख-समृद्धि, घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें

By: Ankur Fri, 19 Mar 2021 06:38:49

चाहते हैं बनी रहे सुख-समृद्धि, घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता हैं जिसके चलते हर घर में मंदिर बनाया ही जाता हैं जहां देवी-देवताओं की तस्वीर रख उनकी पूजा की जाती हैं। देवी-देवताओं का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन की परेशानियों को दूर कर उनके लिए सुख-समृद्धि का आगमन करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मंदिर में देवी-देवताओं के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी रखी जाती हैं जो सकारात्मकता लेकर आती हैं। इनसे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

शालिग्राम से धन की समस्या होगी दूर

घर के पूजास्थल में शालिग्राम रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि रोजाना तुलसी के पत्तों को जल में मिलाकर शालिग्राम को स्नान करवाना चाहिए। इससे भगवान श्रीहरि व धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आय से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,happiness and money ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, जीवन में सकारात्मकता

मोरपंख से बुरी नजर रहेगी दूर

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। ऐसे में इसे पूजा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुरी नजर से बचाव रहने के साथ घर में पॉजीटिविटी फैलती है। साथ ही घर में कीड़े-मकोड़ों व चिपकली की समस्या से छुटकारा मिलता है।

गंगाजल से नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

मान्यता है कि पूजाघर में छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। साथ ही रोजाना या शुभ अवसरों पर पूजा के बाद इससे पूरे घर पर छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,happiness and money ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, जीवन में सकारात्मकता

शंख से मिलेगा शुभफल

शंख भगवान श्रीहरि का अतिप्रिय है। ऐसे में घर के पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखने में इसे बजाने का विशेष महत्व है। इससे घर के चारों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली बढ़ती है। घर का माहौल शांत व भक्तिमय रहता है। खासतौर पर गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्‍णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

गौमूत्र और गौघृत से मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है। मान्यता है कि इसमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में गौमूत्र और गौघृत को पूजा घर जरूर रखना व इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर में देवी-देवताओं का वास होने के साथ उनका आर्शीवाद बना रहेगा। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़े :

# वास्तु के अनुसार करें फर्नीचर की खरीददारी, बनी रहेगी घर की सकारात्मकता

# इन उपायों से दूर करें मां लक्ष्‍मी की नाराजगी, बनी रहेगी परिवार में सुख-शांति

# जीवन की परेशानियों को दूर करेगा केसर, इन उपायों की मदद से संवारे अपनी किस्मत

# वास्‍तु की दुश्‍मन मानी जाती हैं घर में ये 5 चीजें, माहौल में घोलती हैं नकारात्‍मकता

# इन सपनों का दिखना बेहद अशुभ, आने वाला हैं आपका बुरा समय

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com